
रमंति इति रामः। जय श्री राम। आज अयोध्या के नए भव्य मंदिर में राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस शुभ अवसर पर आप सब को बहुत बहुत बधाई। मेरे इष्ट, मेरे प्रभु श्री राम आज लौट रहे हैं, यह आनंद शब्दों के परे है। इस आनंद में मुझे उस कलाकार का सदा स्मरण रहता है जिनके अभिनय ने एक ८ साल की बच्ची के हृदय में श्री राम के प्रति प्रेम को जगाया। वह आज अयोध्या में उपस्थित हैं, उन्हें वहां निमंत्रण दे कर बुलाया गया है, यह बड़े हर्ष की बात है।
Continue reading


रामानंद सागर जी की रामायण में शूर्पणखा की भूमिका २ अभिनेत्रियों ने निभाई थी। जब श्री राम को देखकर शूर्पणखा कामातुर होती है, वह एक सुंदर नारी का रूप लेकर उनके पास जा, उनसे विवाह करने का प्रस्ताव रखती है। श्री राम और
रामानंद सागर जी की रामायण में भाग लेने वाले सभी कलाकारों के बारे में जानने को मैं हमेशा आतुर रहती हूं। वानर रूप में न जाने कितने कलाकार हैं जिनका वास्तविक रूप हम नहीं जानते। इन सभी कलाकारों में जिस कलाकार का वास्तविक रूप देखने को मैं सबसे ज्यादा उत्सुक रही हूं, वह हैं अंगद जी को साकार करने वाले अभिनेता बशीर ख़ान जी का।